रुड़की 1 जून (आरएनएस)। गन्ना विकास समिति लक्सर में मिल का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद सीजनल कर्मचारियों को पिछले दिनों कार्यमुक्त कर दिया गया था। लेकिन अब काम बढऩे के कारण 28 में से 10 कर्मचारियों को वापस समिति में बुला लिया गया है। गन्ना समिति लक्सर में 28 सीजनल कर्मचारी कार्यरत हैं। इनके अलावा तीन-चार स्थायी कर्मचारी भी हैं, जो शुगर मिल के पेराई सत्र के दौरान लगातार कार्य करते हैं। लेकिन मिल का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद समिति में काम कम हो जाता है, जिसके चलते हर वर्ष सीजनल कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी मिल का सत्र समाप्त होने के बाद 28 कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

