रुड़की 1 जून (आरएनएस)। मोहनपुरा में एक बैठक में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर नाराजगी जताई गई। सभी कार्यकर्ताओं ने मिशन 2027 को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कहा कि पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिकांश कार्यकर्ता भाजपा के संस्थापक तथा शुरुआती दौर से जुड़े रहे हैं। उन्होंने उस समय संगठन को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया, जब भाजपा एक सीमित दायरे वाली पार्टी थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

