रुड़की 1 जून (आरएनएस)। फर्जी और गलत तरीके से एक शिक्षण संस्थान की करोड़ रुपये की कृषि भूमि बेचने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। साथ ही फरार चल रहे अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के चुडिय़ाला गांव निवासी सुधीर त्यागी ने दो सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया था कि दुष्यंत कुमार निवासी चुडिय़ाला व अन्य कुछ लोगों ने फर्जी और गलत तरीके से एक शिक्षण संस्थान की लगभग दस करोड़ से अधिक लागत की नौ बीघा जमीन बेच दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

