भोपाल 02 June (Rns) । भारत सरकार ने शत्रु संपत्ति प्रकरण में सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर (पटौदी), सबाह अली खान, सोहा अली खान तथा सबीहा सुल्तान को नवाब भोपाल की संपत्तियों का परिवारजन मानते हुए नोटिस जारी किए थे। वहीं इन सभी ने शत्रु संपत्ति मामले में हाईकोर्ट जबलपुर में भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन को पक्षकार बनाकर याचिकाएं दायर की थीं।
सैफ अली खान एवं अन्य परिवारजनों से नवाब भोपाल की निजी संपत्तियों से संबंधित 29 अप्रैल 1949 को तत्कालीन अधिकारी वीपी मेनन द्वारा हस्ताक्षरित मूल नक्शा, 30 अप्रैल 1949 का मूल मर्जर एग्रीमेंट तथा एक जून 1949 से पूर्व तैयार नवाब भोपाल की व्यक्तिगत संपत्तियों की मूल सूची सार्वजनिक कराई जाए

