नई दिल्ली 02 June (Rns) । इंटरनेट इस्तेमाल करने के मामले में भारतीय महिलाओं ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। छठी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट इस्तेमाल करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 2019-21 के 33.3 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 64.3 प्रतिशत हो गया।
इसके अलावा, दो से चार साल के बच्चों में प्री-स्कूल में उपस्थिति 40.1% से बढ़कर 47% हो गई और 10 या उससे ज्यादा साल की स्कूली शिक्षा पाने वाली महिलाओं का अनुपात 41% से बढ़कर 46.4% हो गया।
हालिया राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण से पता चलता है कि भारत में लड़कियों और महिलाओं के लिए शिक्षा और डिजिटल पहुंच, दोनों ही क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर हुई इन उपलब्धियों के बावजूद सर्वेक्षण में गहरी असमानताएं भी सामने आई हैं जो पूरे देश में शैक्षिक अवसरों को लगातार प्रभावित कर रही हैं। जहां शहरी भारत में 6 वर्ष और उससे अधिक आयु की लड़कियों और महिलाओं की स्कूल में उपस्थिति दर 84.3% है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 69.2% है

