बागेश्वर 3 जून (आरएनएस)। 13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। इंदिरा गांधी स्पोट्र्स काम्प्लेक्स गोलापार हल्द्वानी में क्यूरेगी में बागेश्वर जनपद के खिलाडियों ने उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 37 स्वर्ण, 19 रजत, 22 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीतकर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। जिला खेल समन्वयक व कोच कमलेश तिवारी ने बताया कि 29 से 31 मई तक खेली गई इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विधायक पार्वती दास, सुरेश गडिय़ा, जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फरस्वाण, हरीश ऐठानी, जिला खेल अधिकारी गुंजन बाला, किरण नेगी, दरवान सिंह परिहार, अनिल कार्की, ललित नेगी, दीपक जोशी, आशीष ,धपोला ने खुशी जताई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

