रुद्रपुर 3 जून (आरएनएस)। एसी की कंप्लेंट करने के लिए गूगल से मिले नंबर पर कॉल करने पर साइबर ठगों ने युवती के बैंक अकाउंट से 97 हजार रुपये निकाल लिए। पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अरीसा पुत्री अकील अहमद निवासी निकट नूरी मस्जिद वार्ड 11 किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 19 मई को उसने एसी की कंप्लेंट करने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया था। उस पर कॉल करने पर कॉलर ने उसके फोन पर एप डाउनलोड कराया था। जिसके बाद उसके बैंक अकाउंट से 97 हजार रुपये निकल गये। अरीसा ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

