रुद्रपुर 3 जून (आरएनएस)। सरदार भगत सिंह कॉलेज में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 19 जून कर दी है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें अब अतिरिक्त समय मिल गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी सही ढंग से अपलोड करने की सलाह दी गई है।
कॉलेज प्राचार्य अवधेश नारायण सिंह ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। इससे किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या से बचा जा सके। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी संस्थान के प्रवेश पोर्टल और आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त की जा सकती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

