अधिकारियों-कर्मचारियों से जुड़े विभिन्?न बिंदुओं पर हुई चर्चा
जबलपुर 3 जून (आरएनएस)। सांसद आशीष दुबे ने बुधवार को नई दिल्?ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर जबलपुर में रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्?न महत्?वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और श्री राजनाथ सिंह को जबलपुर आमंत्रित भी किया। सांसद ने श्री सिंह से जबलपुर में डिफेंस क्?लस्?टर की स्?थापना किये जाने का आग्रह करते हुये बताया कि जबलपुर को भारत की डिफेंस सिटी कहा जाता है क्?योंकि यहां रक्षा क्षेत्र से जुड़े कई कारखाने और संस्?थान स्थित हैं। उन्होंने श्री सिंह को बताया कि जबलपुर में स्थित ऑर्डेनेंस फैक्?ट्री खमरिया (ओएफके) में बम और गोला बारूद का उत्?पादन होता है वहीं गन कैरिज फैक्?ट्री (जीसीएफ) में देश की रक्षा के लिये महत्?वपूर्ण सारंग, धनुष जैसी तोपें और लाईट फील्?ड गन बनाई जाती हैं। इसी तरह व्?हीकल फैक्?ट्री जबलपुर (व्?हीएफजे) में सेना के लिये वाहन, टैंक और बुलेट प्रूफ ट्रकों का निर्माण होता है। सांसद श्री दुबे ने रक्षा मंत्री को आगे बताया कि जबलपुर स्थित ग्रे आयरन फाउंड्री (जीआईएफ) में रक्षा संस्?थानों से जुड़े सहयोगी उत्?पाद बनाये जाते हैं।
सांसद आशीष दुबे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विस्?तृत जानकारी देते हुये कहा कि जबलपुर में अन्?य महत्?वपूर्ण रक्षा संस्?थानों में सामग्री प्रबंधन कॉलेज (सीएमएम), रक्षा मानकीकरण सेल, 506 आर्मी बेस वर्कशॉप, कॉलेज ऑफ मेंटेनेंस मैनेजमेंट और केंद्रीय आयुध डिपो भी स्थित है। वहीं जबलपुर के निकट कटनी और इटारसी में आयुध निर्माणियां काम कर रही हैं जिस कारण जबलपुर में डिफेंस क्?लस्?टर बनाया जाना पूरी तरह उचित होगा। सांसद श्री दुबे ने रक्षा मंत्री श्री सिंह से जबलपुर छावनी (कैण्?ट) के निवासियों की सुविधा से जुड़े विभिन्?न बिंदुओं पर भी चर्चा की और कहा कि कैण्?ट के रहवासियों को भी पूरा लाभ मिले इसका ध्?यान रखा जाना चाहिए।
सांसद आशीष दुबे ने जबलपुर में स्थित रक्षा मंत्रालय के संस्?थानों में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की विभिन्?न समस्?याओं जैसे निगमीकरण, डीम्?ड डेप्?युटेशन, वर्कलोड, तैनाती को लेकर कथित अव्?यवस्?था आदि के बारे में भी विस्?तृत चर्चा की।
सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि अगर जबलपुर में डिफेंस क्?लस्?टर की स्?थापना की जाती है तो इससे जबलपुर के विकास को गति मिलेगी वहीं पूरे महाकौशल क्षेत्र को विभिन्?न लाभ प्राप्?त होंगे। सांसद श्री दुबे ने कहा कि यशस्?वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्?व में भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और रक्षा क्षेत्र में भी भारत की यात्रा पूरी तरह आत्?मनिर्भर होने के उद्देश्?य पर आधारित है तब जबलपुर में डिफेंस क्?लस्?टर बनने से रक्षा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्?न कंपनियों, शोध संस्?थान और सहयोगी कारखाने एक ही भौगोलिक क्षेत्र में स्??था?प?ित होंगे जिससे बेहतर, सस्?ता और तेज कार्य हो सकेगा और आत्?मनिर्भर भारत की संकल्?पना को बढ़ावा मिलेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

