समिति नवेगांव,आरंभा,भेण्डारा,दीनी,बेनी,लड़सड़ा,मेण्डकी को स्पष्टीकरण जारी करने निर्देश
जबलपुर। श्री मृणाल मीना कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में जिले में कालातीत एवं अकालातीत ऋणो की वसूली का कार्य प्रारंभ है। जिसको लेकर 03 जून को अभिनव सिंह बघेल ने डोंगरमाली शाखा अंतर्गत समिति लड़सड़ा का औचक निरीक्षण कर डिमांड के अनुरूप वसूली की समीक्षा किया गया। इस दौरान समिति में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नही पाये जाने पर समिति के दो कर्मचारियों को अवैतनिक किये जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पीओएस मशीन से खाद वितरण का मिलान किया गया तथा खाद स्टॉक को चैक किया गया। जहां खाद का स्टॉक सही पाया गया। इसके अलावा श्री बघेल ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए नये सदस्यों को नियमानुसार लाभ प्रदाय किये जाने के निर्देश दिए गए तथा शाखा डोंगरमाली पहुंचकर उन्होने अन्य समितियों के वसूली की गहन समीक्षा में पाया गया कि पैक्स समिति नवेगांव, आरंभा, भेण्डारा, दीनी, बेनी, लड़सड़ा, मेण्डकी की वसूली गत वर्ष की अपेक्षा कम वसूली को लेकर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए तथा उपस्थित कर्मचारियों को कम वसूली को लेकर फटकार लगाई गई। जबकि श्री बघेल द्वारा निरीक्षण के दौरान समिति डोंगरमाली की वसूली लक्ष्य के अनुरूप किये जाने पर समिति कर्मचारियों के कार्यो की प्रशंसा की गई उन्हे निर्देश दिए गए कि वसूली कार्य में और गति लाये। इसी तारतम्य में श्री बघेल सीईओ ने शाखा खैरलांजी और रामपायली पहुंचकर सदस्यता अभियान, कालातीत और अकालातीत, पशुपालन केसीसी, मत्स्य पालन केसीसी और मध्यमकालीन ऋण, ईआरपी, सीबीएस आदि बैंकिंग कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि वर्तमान में वसूली का सीजन प्रारंभ है ऐसे में तय समय सीमा में समिति के कर्मचारी प्रतिदिन वसूली कार्य में तत्परता लाये ताकि प्रदाय लक्ष्य अनुसार वसूली की जा सके। श्री बघेल ने समितियों के साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए और उपस्थित किसानों से भी चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान शाखा प्रबंधक आई.आर. भगत रामपायली, मुकेश ठाकरे खैरलांजी, जयकुमार नंदनवार डोंगरमाली, एस.डी. अंकर, विनोद बिसेन सहित समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

