उज्जैन 04 June (Rns) । कुवैत के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ईरान के ड्रोन हमले में उज्जैन के व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की भारत आने के लिए फ्लाइट थी, जिससे वह दिल्ली और फिर उज्जैन आने वाला था।
उज्जैन की राजरायल कॉलोनी निवासी मंजूर अहमद उर्फ शेरू भाई उम्र 50 वर्ष के स्वजन ने बताया कि मंजूर भाई का बीते 30 सालों से कुवैत आना-जाना था। वहां वे टेलरिंग का काम करता था। जबकि उनकी पत्नी व बच्चे उज्जैन के राजरायल कालोनी में ही रहते थे। मंगलवार को मंजूर ने अपने स्वजन से फोन पर बात की थी।
बुधवार सुबह साढ़े सात बजे मंजूर की भारत आने के लिए फ्लाइट थी। जिससे वह पहले दिल्ली और फिर उज्जैन आने वाला था। सुबह वह एयरपोर्ट पर पहुंचा था। उसी दौरान ईरान द्वारा कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला किया गया था। इसी हमले में उसकी मौत हो गई। शव को भारत लाने के लिए कुवैत में रहने वाले रिश्तेदार व परिचित प्रयास कर रहे हैं। मंजूर की दो बेटियां व एक बेटा है। दोनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है

