नई दिल्ली 04 June (Rns) । दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मैक्स अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 10 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को 5 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। मृतकों के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक निवास तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दिल्ली सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं तथा इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। वहीं, विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने भी मालवीय नगर अग्निकांड में घायल हुए लोगों (जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं) से मिलने के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और एम्स का दौरा किया। बता दें कि विदेश मंत्रालय संबंधित दूतावासों के संपर्क में है और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।
नई दिल्ली । दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मैक्स अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 10 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को 5 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। मृतकों के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक निवास तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दिल्ली सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं तथा इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। वहीं, विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने भी मालवीय नगर अग्निकांड में घायल हुए लोगों (जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं) से मिलने के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और एम्स का दौरा किया। बता दें कि विदेश मंत्रालय संबंधित दूतावासों के संपर्क में है और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है

