बिजनौर 04 June (Rns) । आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। उनके धामपुर आवास को पुलिस ने घेर लिया है। आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने इस पर रोष व्यक्त किया है।
आजाद समाज पार्टी ने गुरुवार सुबह 11 बजे से सत्ता परिवर्तन यात्रा निकालने का ऐलान किया है। यात्रा जिला मुख्यालय स्थित नुमाइश मैदान से शुरू हुई और विभिन्न मार्गाें से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। जिला प्रशासन ने यात्रा के दौरान दिक्कत न हो, इसके लिए बड़ी संख्या में सुबह से ही पुलिस फोर्स को तैनात किया हुआ है।
बिजनौर के नुमाइश मैदान चौराहे पर पुलिस ने कलक्ट्रेट जाने वाला मार्ग बंद कर दिया है।
उधर, धामपुर स्थित नगीना सांसद और असपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के आवास पर चार थानों की पुलिस ने घेर लिया और सांसद को हाउस अरेस्ट कर दिया है। उनके आवास तक जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया है और किसी को भी आवास तक जाने नहीं दिया जा रहा है।

