0-बाकरपुर-डुमरिया घाट प्रस्तावित नारायणी पथ परियोजना के प्राक्कलन को तकनीकी अनुमोदन
0-बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रस्ताव अग्रसारित किया
0-सांसद राजीव प्रताप रूडी के सतत प्रयासों से परियोजना को मिली महत्वपूर्ण प्रगति
0-सारण एवं गोपालगंज की कनेक्टिविटी, व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास को मिलेगा नया आयाम
0-रुडी ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं बिहार सरकार का जताया आभार
0-रुडी ने कहा कि नारायणी पथ को सारण को विकास के नए युग में प्रवेश कराने वाला मील का पत्थर सिद्ध होगा
छपरा, 04 जून (आरएनएस )। सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के दीर्घकालिक प्रयासों से सारण एवं गोपालगंज जिले की बहुप्रतीक्षित बाकरपुर – डुमरिया घाट फोरलेन सड़क परियोजना, जिसे नारायणी पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है, के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने परियोजना के लिए तैयार 2901.45 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले प्राक्कलन को तकनीकी अनुमोदन प्रदान करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति हेतु पथ निर्माण विभाग को भेज दिया है। इस संदर्भ में सांसद रूडी ने कहा कि नारायणी पथ उत्तर बिहार के विकास का एक महत्वपूर्ण आधार बनेगा। यह सड़क परियोजना सारण और गोपालगंज को आधुनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ते हुए व्यापार, कृषि, पर्यटन और निवेश की नई संभावनाओं को गति देगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे और तकनीकी अनुमोदन मिलना उसी दिशा में एक बड़ी सफलता है। इसके लिए सांसद ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से सारण क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासनिक स्वीकृति के उपरांत नारायणी पथ का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। सांसद रूडी ने कहा कि हरिहरनाथपुरम, सारण सैटेलाइट टाउनशिप, हरिहरनाथ कॉरिडोर, सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, नए छह लेन पुल तथा गंगा-अम्बिका भवानी पथ जैसी परियोजनाओं के साथ नारायणी पथ भी सारण को विकास के नए युग में प्रवेश कराने वाला एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

