होटलों में सघन चेकिंग, मानक तोडऩे वालों पर होगी कार्रवाई
प्रयागराज। दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद प्रयागराज समेत पूरे यूपी में अग्निशमन विभाग अलर्ट पर है। फायर ऑफिसर राकेश चौरसिया के नेतृत्व में शहर के होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिल्ली हादसे को देखते हुए प्रयागराज में फायर ब्रिगेड की टीम ने होटलों में फायर सेफ्टी के इंतजाम जांचे। चेकिंग के दौरान कई होटल ऐसे मिले जहां मानक के विपरीत काम हो रहा था। फायर सिलेंडर नहीं थे, एग्जिट गेट ब्लॉक थे, वाटर सप्लाई की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे होटलों को नोटिस सर्व कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
ज्ञात हो कि शहर में सबसे ज्यादा होटल व रेस्टोरेंट सिविल लाइंस में संचालित हो रहे हैं। इनमें से ज्यादातर में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है। ज्यादातर में एंट्री और एग्जिट के लिए अलग-अलग दरवाजे नहीं हैं। यहां तक कि कई जगह बेसमेंट में किचन, सर्विंग एरिया और बैंक्वेट संचालित हो रहे हैं।
इसके बावजूद बृहस्पतिवार को जब चेकिंग अभियान चलाने का आदेश हुआ तो अग्निशमन विभाग के अफसर रामबाग पहुंच गए। यहां तीन होटलों की जांच कर खानापूर्ति कर ली गई। इस बारे में जब एफएसओ राजेश चौरसिया से पूछा गया तो वह गोलमोल जवाब देने लगे। कहा कि अभियान पूरे जनपद में चलाया जाएगा। आज टीम ने रामबाग क्षेत्र में पहुंचकर तीन होटलों की छानबीन की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

