सामाजिक-राजनीतिक हालात और पसमांदा मुसलमानों से जुड़े अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
बाराबंकी। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष हाजी नूरुल हसन अंसारी ने की। बतौर मुख्य अतिथि ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक हालात और मुस्लिम समाज, खासकर पसमांदा मुसलमानों से जुड़े अहम मुद्दों पर मुस्लिम समाज के नाम पर अपनी राजनीतिक दुकानें चला रहे हैं और समाज को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की हालिया गतिविधियों और बोर्ड वर्षों से मुस्लिम समाज का नेतृत्व अपने हाथ में रखे हुए है, लेकिन पसमांदा मुसलमानों को बराबरी का प्रतिनिधित्व देने में पूरी तरह विफल रहा। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमात ए उलेमा ए हिंद, जमात ए इस्लामी ए हिंद, देवबंद, इमारत ए शरिया आदि मुस्लिम तंजीमों और उनके जि़म्मेदारों ने गरीब और पसमांदा मुस्लिम समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक न्याय और सामाजिक बराबरी, आर्टिकल 341 जैसे मूलभूत मुद्दों पर कभी गंभीर काम क्यों नहीं किया? वे हमेशा समाज को धार्मिक मुद्दों में उलझाए रखते हैं बोर्ड को भावनात्मक और विवादित मुद्दों को हवा देने के बजाय आम मुसलमानों, खासकर पसमांदा वर्ग की शिक्षा, बेरोजग़ारी, सामाजिक पिछड़ापन और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग मुस्लिम समाज के नाम पर सिर्फ अपनी दुकान चलाने में लगे हैं, जबकि ज़मीनी स्तर पर पसमांदा समाज शिक्षा, रोजगार और सम्मान के लिए संघर्ष कर रहा है। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के रास्ते पर चलते हुए पसमांदा समाज की आवाज़ को बुलंद करता रहेगा। उन्होंने जोर दिया कि संगठन नफरत की राजनीति नहीं, बल्कि इंसाफ, बराबरी और भाईचारे की लड़ाई लड़ रहा है। देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।पसमांदा समाज के अधिकारों, सम्मान और समुचित प्रतिनिधित्व की लड़ाई को और तेज़ किया जाएगा। देश में अमन, भाईचारा और सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। पसमांदा समाज के जागरण और संगठित संघर्ष की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पसमांदा मुसलमान अब केवल नारों से नहीं, बल्कि ठोस सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई लडऩे के लिए तैयार दिख रहे हैं। संगठन 1 जुलाई को परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद, स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कय्यूम अंसारी की यौमे पैदाइश पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर महाज के जिला महासचिव नूर मोहम्मद, जिला सचिव नसीम अंसारी, नगर अध्यक्ष निसार राईन, अनीस राईन, वासी, इमरान अंसारी, इरफान अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, मोहम्मद जान, मुनीर राईन आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

