बाराबंकी 28 जून (आरएनएस) विकास खंड मसौली स्थित ग्राम पंचायत दादरा में मेरा युवा भारत बाराबंकी द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवा मंडल अध्यक्ष अरुण वर्मा व उनके सदस्यों द्वारा गांव में नशा मुक्त युवा रैली निकल कर विभिन्न स्लोगनों नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो, नशे की लत एक बीमारी है इससे दूर रहना समझदारी है। आदि के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया साथ में युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि आंगनबाड़ी सरिता देवी वर्मा ने युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। आशा श्रीमती निर्मला देवी ने युवाओं को सभी को नशे से दूर रहने की अपील की। आशा दयावती पाल ने युवाओं से मेरा युवा भारत के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करके विकसित भारत बनने में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकास खंड मसौली राम रूप वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मंडल अध्यक्ष दादरा अरुण वर्मा, युवती मंडल अध्यक्ष इचौलिया रजनी देवी, सदस्य सत्येंद्र कुमार, अंश कश्यप, कृष्ण कश्यप, सालवी, पारुल, गुंजा देवी, अफसाना, हर्ष चौधरी, अमन, शिवा वर्मा, राजीव गौतम, अनिकेत, बादल कुमार, आशुतोष आनंद, हर्षित कुमार, शुभम यादव, अंकित कुमार, ललित सिंह, ओम कश्यप तथा अन्य गणमान्य सदस्यों की उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

