अयोध्या 28 जून (आरएनएस)। कमिश्नरी के वरिष्ठ अधिवक्ता अपने सहज और सरल व्यवहार के लिए प्रसिद्ध ओम प्रकाश श्रीवास्तव का 68 वर्ष की आयु में लखनऊ के अस्पताल में निधन, वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे हीमोग्लोबिन कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे बीती देर रात्रि उनका पार्थिव शरीर खोजपुर स्थित आवास पर पहुंचा, आवास पर शोक प्रकट करने वालों का लगा रहा जमावड़ा उनके पुत्र शिवांश श्रीवास्तव ने अपने पिता को दी मुखाग्नि अंतिम संस्कार जामताड़ा घाट पर किया गया। नमन करने वालों में प्रमुख रूप से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ,वरिष्ठ अधिवक्ता कीर्ति प्रकाश मिश्रा, अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष संजीव दुबे ,बबन प्रसाद चौबे, चंद्रभान सिंह, विकास कृष्ण त्रिपाठी ,समर बहादुर सिंह, लाल जी गुप्ता ,विजय बहादुर सिंह ,मनोज गौड़, राजेंद्र तिवारी, शुभम गुप्ता ,सूर्यभान वर्मा, राकेश त्रिवेदी, बृजेश श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, राकेशवैद, विजय कुमार द्विवेदी, अजय श्रीवास्तव अनुराग श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, अमन श्रीवास्तव, रोहित वर्मा, राकेश श्रीवास्तव आदि लोग रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

