सोहावल-अयोध्या। सरकार के महत्वाकांक्षी पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोहावल परिसर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बीकापुर विधायक डाक्टर अमित सिंह चौहान ने किया।सीएचसी प्रभारी आकांक्षा वर्मा की अध्यक्षता मे बच्चों को दो बूंद जिंदगी की ड्राप पिलाते हुए विधायक ने कहा कि नौनिहालों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक को केन्द्र पर पहुंचकर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो रक्षक की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। अभियान के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉक्टर आकांक्षा वर्मा ने बताया कि निर्धारित तिथियों पर घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान आशा बहू सरिता दूबे , सालिनी सिंह, रेनू आदि स्टाफ कर्मियों ने राम मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, डा. उमेश तिवारी, डा. अनिल कुमार सिंह,चीफ फार्मासिस्ट जनार्दन गौड़, राजा सिंह,आशीष श्रीवास्तव आदि सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

