अयोध्या 4 जून (आरएनएस)। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन ने जिले के पदाधिकारियों ,ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक के पदाधिकारीयो व सभी ग्राम सभाओं के शिक्षा प्रेरकों से 5 जून 2026 को समय 10 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर वहीं से जिला अध्यक्ष राम बक्श यादव के नेतृत्व में और सभी ब्लॉक अध्यक्षों के उपस्थित में पैदल चल करके जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को शिक्षा प्रेरक की समस्याओं को लेकर के ज्ञापन दिया जाएगा क्योंकि शिक्षा प्रेरको का मानदेय 18 माह से 40 माह तक बकाया पड़ा है निदेशक का बार-बार पत्र जारी करके सत्यापन मंगाया था परन्तु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या की घोर लपरिवाही के चलते अभी तक सत्यापन प्रेरकों का मानदेय सम्बंधित नहीं हो पाया है। जब कि निदेशक ने सत्यापन हेतु मार्च में ही मांगा था एक माह बाद सत्यापन न दे पाने की स्थिति में पुन: अप्रैल में निदेशक ने पत्र जारी किया है। अभी तक सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने सत्यापन का कार्य प्रारंभ नहीं किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

