सोहावल-अयोध्या 4 जून (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र के मीरपुर कांटा गांव निवासी सर्प दंश का शिकार हुई दुलारा पत्नी शितलू उम्र लगभग 75 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दुलारा सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी।इसी बीच सांप ने काट लिया। परिजन जिला चिकित्सालय अयोध्या ले गये। हालत गंभीर होता देख वहां मौजूद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर दर्शननगर रेफर किया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इस सम्बन्ध में उप-जिलाधिकारी सोहावल सविता ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी मिली है। मामले की रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश हल्का लेखपाल को दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

