अयोध्या। नगर पंचायत खिरौनी-सुचितागंज कार्यालय में हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मंगलवार की रात कार्यालय परिसर में चौकीदार यहाँ सोता रहा चोर रात के अंधेरे में इनवर्टर की तीन बैट्रा चोरी कर ले गये। सुबह कार्यालय खुलने पर कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई।अधिशाषी अधिकारी आरती श्रीवास्तव ने चौकी इंचार्ज सुचितागंज को लिखित तहरीर देकर चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी आकाश शुक्ला ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

