बीकापुर-अयोध्या 4 जून (आरएनएस)। भीषण गर्मी के बीच अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उच्चाधिकारियों के दिशानिर्देश पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण की शाखा कोंछा बाजार के शाखा प्रबंधक मलिक अब्दुल सत्तार के नेतृत्व में गुरुवार को गांव में कैंम्प लगाया गया। कैंप के माध्यम से शाखा प्रबंधक द्वारा ग्राहकों को बैंक की तमाम जनहित की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।जिसके बाद उपस्थित दर्जनों ग्राहकों ने मोबाइल बैंकिंग, दुर्घटना बीमा एवं साधारण बीमा की योजनाओं का फार्म भरवाया।तथा आधा दर्जन लोगों ने नया बचत खाता भी खुलवाया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मलिक अब्दुल सत्तार सहायक शाखा प्रबंधक नीता खत्री ,विजय कुमार यादव, विकास गुप्ता मो. हातिम शंभूनाथ यादव राम जी यादव पवन कुमार यादव रोहित कुमार आशा राम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

