अयोध्या 4 जून (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय स्थित सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र में सत्र 2024-26 के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह एवं सत्र 2025-27 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत समारोह का आयोजन तुलसी भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह का आयोजन केंद्र के जूनियर छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने केंद्र में बिताए गए अपने अनुभवों को साझा करते हुए यहां प्राप्त ज्ञान, मार्गदर्शन एवं अवसरों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में डॉ. शिवांश कुमार ने सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र के अकादमिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र के छात्र-छात्राओं ने देश एवं विदेश में अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता का परिचय देकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। केंद्र के शिक्षकों डॉ. शिवांश कुमार एवं डॉ. अंकित मिश्र ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र के समन्वयक प्रो. गंगाराम मिश्रा ने विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की । उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा संचालित पाठ्यक्रम रोजगारपरक होने के साथ-साथ विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के अतिरिक्त यह केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर सिविल सेवा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी मंच के रूप में स्थापित हुआ है। इस अवसर पर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रज्ञा श्रीवास्तव को मिस फेयरवेल आरुष श्रीवास्तव को मिस्टर फेयरवेल का खिताब मिला। समारोह का सफल संचालन एवं आयोजन केंद्र के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से बद्रीश पांडे शिवांश पांडे, नवीन वर्मा ,शहनाज, सुमेधा, वर्तिका मिश्रा, अनिमेष त्रिपाठी मौजूद रहे। डॉ. संदीप कुमार एवं अवंतिका पाठक की उपस्थिति रही।, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिवांश कुमार ने किया। कार्यक्रम में सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

