-परिवार को सुरक्षा व असलहे का लाइसेंस देने की किया मांग
सोहावल-अयोध्या 4 जून (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर धौरहरा निवासी भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य शिवम सिंह हत्याकांड का मामला अभी भी तूल पकड़े हुए है। इस मामले को लेकर विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी ने भाजपा युवा मोर्चा अयोध्या जिला महामंत्री आशीष कुमार तिवारी और मृतक शिवम सिंह के भाई सौरभ सिंह के साथ गुरुवार को लखनऊ लोक भवन में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात किया । इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी ने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात करते हुए मृतक शिवम सिंह के भाई सौरभ सिंह की मांग पर शिवम सिंह के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कठोर कार्रवाई करने, हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्यवाही करने की मांग की गई। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी ने भाजपा युवा मोर्चा अयोध्या जिला कार्यसमिति सदस्य शिवम सिंह के परिजनों को सुरक्षा के मद्देनजर गनर देने और असलहा का लाइसेंस प्रदान करने की मांग की है । इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी समेत भाजपा युवा मोर्चा अयोध्या जिला महामंत्री आशीष कुमार तिवारी और मृतक शिवम सिंह के भाई सौरभ सिंह की मांग पर कार्यवाही करने का भरोसा दिया । भाजपा युवा मोर्चा अयोध्या जिला कार्यसमिति सदस्य शिवम सिंह के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद से अभी तक भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री आशीष कुमार तिवारी अनवरत शिवम सिंह हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर काफी सक्रिय रहे। मृतक शिवम सिंह के परिवार के साथ पूरी ताकत के साथ खड़े रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

