-कोहडौरा घाट पर दीर्घ सेतु निर्माण कार्य तेज, 64 फीसदी कार्य पूर्ण
-91.23 मीटर लंबा बन रहा सेतु, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत
-गोसाईगंज विधानसभा में 14.11 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक पुल
अयोध्या 4 जून (आरएनएस)। कोहडौरा घाट तमसा नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इस महत्वपूर्ण पुल के बनने से गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आवागमन सुगम हो जाएगा। मोहम्मदपुर अरती से ग्यासपुर कोहडौरा घाट को जोडऩे वाला यह सेतु क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान साबित होगा। तमसा नदी पर बन रहे इस पुल की कुल लंबाई 91.230 मीटर है। इसके अलावा मुख्य पहुंच मार्ग की लंबाई 200$200 मीटर तथा अतिरिक्त पहुंच मार्ग की लंबाई 325$115 मीटर रखी गई है। कुल मिलाकर यह एक आधुनिक और मजबूत संरचना के रूप में तैयार हो रहा है। 14.11 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा यह परियोजना संचालित की जा रही है। कार्य की शुरूआत 1 लजून 2025 को हुई थी और निर्धारित समयावधि के अनुसार 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वर्तमान में पुल के सुपर स्ट्रक्चर व पहुंच मार्गों का कार्य प्रगति पर है। अब तक 64 प्रतिशत भौतिक प्रगति दर्ज की जा चुकी है। स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों ने भी इस परियोजना को क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस परियोजना को तेजी दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में तमसा नदी पार करना बेहद जोखिम भरा होता था। अब इस पुल के बनने से न केवल दूरी कम होगी बल्कि साल भर सुगम आवागमन संभव हो सकेगा। खासकर कृषि उत्पादों के परिवहन, छात्रों की स्कूल पहुंच और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी। यह सेतु क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। आसपास के गांवों के किसान अपने माल को बाजार तक जल्दी और सस्ते में पहुंचा सकेंगे। साथ ही क्षेत्र में छोटे-मोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। सामाजिक दृष्टि से भी यह पुल महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ग्रामीण क्षेत्र मुख्यधारा से जुड़ेंगे। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। अब तक 64 फीसदी निर्माण हो चुका है। सुपर स्ट्रक्चर व पहुंच मार्ग प्रगति पर है। पुल के डिजाइन को भूकंपरोधी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कोहडौरा घाट पुल का निर्माण अयोध्या में चल रहे समग्र विकास कार्यों का हिस्सा है। इस पुल के पूरा होने के बाद ग्यासपुर, मोहम्मदपुर अरती और आसपास के दर्जनों गांवों की सूरत बदल जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

