सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, ठेकेदार से मांगे थे 20 लाख
प्रयागराज 4 जून (आरएनएस) सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर में गुरुवार को सीबीआई ने डॉक विभाग के एक्सईएन आशीष अग्रवाल को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई अफसरों ने एक्सईएन से लंबी पूछताछ की। सीबीआई ने विभाग के आला अफसरों से भी पूछताछ की गई। कई अधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद सीबीआई एक्सईएन आशीष अग्रवाल को अपने साथ ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदा के रहने वाले कंस्ट्रक्शन कंपनी ठेकेदार सनद मिश्र ने प्रयागराज प्रधान डाकघर, वाराणसी डाकघर, गोरखपुर डॉक्टर में पुर्ननिर्माण, निर्माण कार्यों का ठेका करोड़ों में लिया है। गोरखपुर में हुए निर्माण कार्यों के संबंध में करीब एक करोड़ रुपये का भुगतान होना था।
प्रधान डॉकघर प्रयागराज में कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट (निर्माण विभाग) में पोस्ट एक्सईएन आशीष अग्रवाल डॉक विभाग के निर्माण का कार्य देख रहे हैं।
इस भुगतान के लिए 20 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई। भुगतान रोका गया। इसके बाद ठेकेदार से सीबीआई से संपर्क किया। सीबीआई ने ट्रेस करने के बाद एक्सईन आशीष अग्रवाल को ट्रैप किया। यही विभाग के इंचार्ज हैं।
आरोप है कि आशीष अग्रवाल गोरखपुर में निर्माण कार्य कराने वाली एजेंसी के ठेकेदार से 20 लाख रुपये घूस मांग रहे थे। मामला सीबीआई तक पहुंचा। इसके बाद सीबीआई अफसर एक्सईएन को ट्रेस करने लगे।
ट्रैपिंग की तैयारी के बाद गुरुवार को कई गाडिय़ों से सीबीआई अफसर सिविल लाइंस स्थित प्रधान डॉकघर कार्यालय पहुंचे और आशीष अग्रवाल को रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे सफेद कार में बैठाकर ले जाया गया।
एक्सईन आशीष अग्रवाल प्रयागराज के सुलेम सरांय में शेरवानी लीगेसी में रहते है। प्रधान डॉकघर के इनके केबिन की तलाशी के बाद टीम इन्हें लेकर आवास पहुंची, घर से सारे दस्तावेज जुटाए हैं।
सीबीआई अधिकारियों ने गिरफ्तारी के बाद एक्सईएन आशीष अग्रवाल से कई घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान डाक विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई गई। टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और कुछ अधिकारियों के बयान दर्ज किए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

