संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 4 जून (आरएनएस) फोर्ड स्कूल क्रिकेट क्लब ने संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
गुरुवार को डीएवी कॉलेज मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भानु प्रताप क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25 ओवर में महज 110 रन ( शिव गौतम 47, नितेश यादव 19 रन, शिवम सरोज 3/29, सौरव तिवारी व सत्यम सरोज दो – दो विकेट, आदित्य पाल 1/09 ) पर बिखर गई। जवाब में फोर्ड स्कूल क्रिकेट क्लब की टीम ने 21.4 ओवर में दो विकेट खोकर 111 रन ( नीलेन्द्र सिंह 38 नाबाद, अभिमन्यु सिंह 31, जतिन यादव 18 रन, अंशुमान पटेल 1/10 ) पर बना लिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

