प्रयागराज 4 जून (आरएनएस)। आरोन (44 रन एवं एक विकेट) के खेल से डीएसए क्लब बी ने श्री सहायक क्लब को तीन विकेट से हराकर क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। पराजित टीम के अनुराग का हरफनमौला खेल (97 रन नाबाद एवं दो विकेट) व्यर्थ हो गया।
डीएसए मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में श्री सहायक क्लब ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन (अनुराग 97 नाबाद, अल्फाज अली 21, आदित्य प्रजापति 2/27, जन्मेजय त्रिपाठी 2/35, आरोन 1/06) बनाए। जवाब में डीएसए क्लब बी ने 22.4 ओवर में सात विकेट पर 185 रन (आरोन 44, आर्यन गुप्ता 43, जन्मेजय त्रिपाठी 22, अनुराग 2/22, आरव, यथार्थ गुप्ता, कौशल, आरुष कुमार व अल्फाज अली एक-एक विकेट) बना लिए। आरोन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

