सिवनी 4 जून (आरएनएस)। पावन पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर नगर के शंकराचार्य चौक स्थित श्री गणेश मंदिर में बुधवार, 03 जून 2026 को गणेश चौथ के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान श्री गणेश जी का विधि-विधान से हवन-पूजन, दीपदान एवं विशेष आराधना की गई।
इस अवसर पर भगवान श्री गणेश को 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना एवं महाआरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
आयोजन समिति ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी 15 जून 2026 को प्रसाद वितरण के साथ इस धार्मिक आयोजन श्रृंखला का समापन किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी पंडित हरि कुमार तिवारी ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभाने की अपील की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

