चौधरी अमरनाथ सिंह स्मारक अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। चंद्राकला क्रिकेट क्लब ने चौधरी अमरनाथ सिंह स्मारक अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में कायस्थ पाठशाला क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
शुक्रवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कायस्थ पाठशाला क्रिकेट क्लब कि पूरी टीम 28.2 ओवर में 134 रन ( रुद्रांश यादव 29, अभिनव अग्रवाल 21, मो.समद 15 रन, आयुष शाह 2/25, देवांश शर्मा 2/30, कृष्णा यादव 2/35, श्रेष्ठ यादव 1/16, अभय यादव 1/25 ) पर सिमट गई। जवाब में चंद्राकला क्रिकेट क्लब कि टीम ने 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 136 रन ( समर्थ पांडेय 43, अनुज यादव 41, अस्तित्व सिंह 18 रन, मो. समद 1/15, अग्रिम गुप्ता 1/53 ) पर बना लिए। मैच में हितेश श्रीवास्तव व नितिन मिश्र ने अंपायरिंग और प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

