प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। खेलगांव पब्लिक स्कूल ने एसए इंडोर क्लब को 6 विकेट से हराकर केएस स्पोट्र्स अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में एसए इंडोर क्लब ने 25 ओवर में 128 रन (रोमित 24, उद्गम श्रीवास्तव 23, आदित्य सक्सेना 17, अनुराग यादव 2/20, अथर्व तिवारी 2/28, पार्थ 1/20) बनाए। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल ने 23.3 ओवर में चार विकेट पर 129 रन (अनुराग यादव 38 नाबाद, अथर्व तिवारी 27 नाबाद, अंबुज द्विवेदी 20, उत्कर्ष सिंह 2/28, ध्रुव व आयुष त्रिपाठी एक-एक विकेट) बना लिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

