अग्रणी बैंक प्रबंधक संजीव कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया गया सम्?मानित
बालाघाट 5 जून (आरएनएस)। अटल पेंशन योजना (्रक्कङ्घ) के प्रभावी क्रियान्वयन और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बालाघाट जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (क्कस्नक्रष्ठ्र) द्वारा 20 मई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में बालाघाट के अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजीव कुमार को वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “्र2ड्डह्म्स्र शद्घ श्व&ष्द्गद्यद्यद्गठ्ठष्द्ग” प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (ष्ठस्नस्) के सचिव श्री एम. नागराजु, क्कस्नक्रष्ठ्र के अध्यक्ष श्री एस. रामन्न, सदस्य (वित्त) श्री दीपक शर्मा एवं सदस्य (अर्थशास्त्र) सुश्री ममता शंकर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। श्री संजीव कुमार को यह सम्मान सुश्री ममता शंकर द्वारा प्रदान किया गया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बालाघाट जिले ने अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 380 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करते हुए 43,458 नए नामांकन दर्ज किए। वहीं योजना के प्रारंभ से अब तक जिले में कुल 1,38,010 नागरिकों को इस सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ा जा चुका है। जिले के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उसे राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के पीछे केंद्रीय कार्यालय, आंचलिक एवं क्षेत्रीय प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के साथ जिले के सभी बैंकों और बैंक कर्मियों के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने इस सम्मान को जिले के सभी बैंकरों की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताते हुए उन्हें समर्पित किया।
कार्यक्रम में श्री प्रवेश कुमार, श्री सुधीर सिंह, सुश्री रूबी विनायक, सुश्री शिविका सिंघल, श्री निशांत आनंद, श्री अजय कुमार पोडिशेट्टी, श्री संदीप घुनावत तथा सुश्री भावना कुमारी सहित अटल पेंशन योजना उत्कृष्टता टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। बालाघाट जिले की यह उपलब्धि वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।

