चोलना/ जैतहरी , 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चोलना, जनपद पंचायत जैतहरी द्वारा जनपद स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना तथा आमजन को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी, जनपद सदस्य रुक्मणी सिंह, जनपद पंचायत के सीईओ के. के. रैकवार, एपीओ ऊरमलिया, पंचायत प्रतिनिधियों, सचिव रमाकांत तिवारी, रोजगार सहायक रमाकांत केवट एवं ग्रामवासियों की विशेष उपस्थिति रही।
अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

