अनूपपुर , 05 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस पर रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के द्वारा रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण , मंडल समन्वयक बिलासपुर विजय अग्निहोत्री व जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव के निर्देशानुसार रेलवे आंवला पार्क अनूपपुर में जामून एवं आंवला नीम पेड़ लगाया गया , रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के शाखा सचिव जयंतो दास गुप्ता ने बताया की प्रत्येक वर्ष 05 जून से 15 अगस्त तक मजदूर कांग्रेस बिलासपुर मंडल के अनूपपुर , मनेंद्रगढ़, करंजी,पेन्ड्रारोड़ , शहडोल, उमरिया सहित बिलासपुर मंडल के सभी शाखाओं में वृक्षारोपण कार्यक्रम कर वृक्ष लगाकर मजदूर कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण में संगठन योगदान देता है , शाखा सचिव अनूपपुर जयंतो दास गुप्ता ने बताया कि अनूपपुर रेलवे आंवला पार्क में विगत दस वर्षों के वृक्षारोपण अभियान के तहत 50 आंवला के वृक्ष लगाकर लगातार संरक्षण कर बेहतरीन आंवला पार्क तैयार कर एक मिसाल कायम की है
पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण करने वाले प्रमुख थे :- कार्यक्रम के संयोजक वरीष्ठ मजदूर कांग्रेस नेता रामदास राठौर , सीटीआई एस के कोरी , सीनियर सेक्शन इंजीनियर ( कार्य) रोहित कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र मीणा रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के पदाधिकारी शाखा अध्यक्ष सिराज मंसूरी, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक कुमार राय, उपाध्यक्ष रामदास राठौर, सचिव जयंतोदास गुप्ता, सहायक सचिव एस संजीव राव , कोषाध्यक्ष सदाशिव पांडे, सोतोष मिश्रा , किशन द्विवेदी , मुकेश यादव, मिथलेश यादव , रवि कुमार राय , कार्यालय प्रभारी जी सुर्याराव व असंगठित कामगार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय चौधरी का योगदान रहा
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

