उत्तरकाशी,05 जून(आरएनएस)। उत्तराखंड जूनियर व सीनियर फास्ट 5 नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 8 से 10 जून तक पीएमश्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज में किया जाएगा। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड नेटबॉल संघ के राज्य सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

