उत्तरकाशी,05 जून(आरएनएस)। प्लांटिका फाउंडेशन व मंजिरा देवी विश्वविद्यालय की ओर से उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को ना कहें विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि साक्षी रावत ने हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों पर चिंता जताई जबकि पर्यावरण अभियंता अमित पोखरियाल ने प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के तहत हिटाणु में वृक्षारोपण व जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. डॉ. भगवान नौटियाल, प्रो. डॉ. अनूप बड़ोनी ने प्लास्टिक प्रदूषण रोकने और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को आवश्यक बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

