हरिद्वार,05 जून(आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त ने स्वयं पौधरोपण कर उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि धरती को सुरक्षित रखने में भी मुख्य भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

