हरिद्वार,05 जून(आरएनएस)। कनखल क्षेत्र में एक नव निर्माणाधीन मकान से चोरी की गई समरसेबल मोटर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मकान स्वामी ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे चोरी की मोटर सहित पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक धीरन दास की कुटिया, कृष्णानगर, कनखल निवासी कृष्णानंद बिजल्वाण पुत्र स्वर्गीय गुरु प्रसाद बिजल्वाण ने शिकायत देकर बताया कि जियापोता क्षेत्र में उनके नव निर्माणाधीन मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि दो जून की देर रात एक व्यक्ति मकान से समरसेबल मोटर चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।शिकायतकर्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान पवन कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी जियापोता, पीएनबी बैंक के निकट के रूप में की। मकान मालिक ने आरोपी के पास से चोरी की गई मोटर भी बरामद कर जगजीतपुर चौकी लाकर पुलिस को सौंप दी है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

