हरिद्वार,05 जून(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिनर पर शुक्रवार को भूपतवाला स्थित अक्षय तृतीया घाट पर गंगा पूजन एवं दुग्धाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मां गंगा का पूजन कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री एवं पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सुशासन और विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। भविष्य में देश का नेतृत्व भी ऐसे दूरदर्शी और कर्मठ व्यक्तित्वों के हाथों में होगा। भाजपा मंडल मंत्री विकास गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत-महापुरुषों की विचारधारा और विरासत को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है तथा सनातन संस्कृति सुरक्षित हाथों में है। मंडल उपाध्यक्ष विपिन शर्मा ने विचार रखे। इस अवसर पर महंत हिमानी नंद सरस्वती, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार, सूरज चौधरी, नवनीत शर्मा, अनुराग, दीपक, अक्षय गुप्ता, रफ्तार शर्मा, सीताराम, सतनाम सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

