हरिद्वार,05 जून(आरएनएस)। पथरी क्षेत्र के 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ एक करोड़ रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पहले से बिक चुकी कृषि भूमि को विवादमुक्त और वैध बताकर दोबारा बेच दिया गया। बैनामे और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी होने के महीनों बाद बुजुर्ग को ठगी का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

