बॉबी देओल की फिल्म बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में आ गई है। इससे पहले, 4 जून को हुई फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में अभिनेता की बहन और अभिनेत्री ईशा देओल शामिल हुईं। अभिनेत्री ने इस खास पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उनके साथ बॉबी और उनकी पत्नी तान्या देओल भी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ ईशा ने बंदर का रिव्यू किया और फैंस से फिल्म बड़े पर्दे पर देखने का आग्रह किया है।
ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बॉबी भैया की जमकर तारीफ की और फिल्म पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा, बॉबी आप अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं! बिना किसी संदेह आज के सबसे बेहतरीन अभिनेता। दृढ़ और संवेदनशील! शाबाश भैया। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को देखने का आग्रह करते हुए आगे लिखा, जाओ और बंदर देखो। भाई-बहन के बीच का यह प्यार देखकर फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म बंदर एक क्राइम थ्रिलर है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म की पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने मिलकर लिखी है। इसमें सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, राज बी. शेट्टी, इंद्रजीत सुकुमारन और जितेंद्र जोशी भी शामिल हैं। फिल्म की कहानी एक मशहूर टीवी स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगता है। इस झूठे आरोप में फंसकर उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

