प्रयागराज,06 जून(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। महासंघ की मंडल इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य का स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष जिया उस्मानी, कोषाध्यक्ष रंजीता यादव, उपाध्यक्ष सतेंद्र यादव, रंजना कनौजिया, मुन्ना लाल, मीडिया प्रभारी शिव विलास, विकास प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य ने महासंघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उनका सहयोग संगठन को सदैव मिलता रहेगा। उन्होंने संगठन की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कर्मचारियों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

