संगीत नाटक अकादमी सम्मान से किया गया सम्मानित
प्रयागराज ,06 जून(आरएनएस)। जन भवन (राज भवन) लखनऊ उत्तर प्रदेश के गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा आयोजित अकादमी सम्मान समारोह 2026 में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 2021, 2022, 2023 सन 2024 के लिए चयनित अकादमी सम्मान, सफदर हाशमी सम्मान एवं बीएम शाह सम्मान सहित कुल 51 विशिष्ट कलाकारों को सम्मानित किया गया।
संगीत,नृत्य, नाटक एवं लोक कलाओं के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान उत्कृष्ट सृजन, साधना तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रयागराज के चर्चित एवं प्रसिद्ध कलाकार मनोज कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश सरकार का संगीत का सबसे प्रतिष्ठित एवं सर्वोच्च सम्मान संगीत नाटक अकादमी अवार्ड 2023 के सुगम संगीत गायन वर्ग में प्रदान किया गया।
विदित हो कि मनोज कुमार गुप्ता ने पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से देश एवं प्रदेश के कई प्रत्याशी प्रतिष्ठित महोत्सव एवं सरकारी गैर सरकारी मंचों पर अपनी सफलतम प्रस्तुति देते आए हैं इसके साथ ही उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा विशिष्ट सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित गायको के साथ मंच भी साझा किया तथा उनके कई एल्बम भी रिलीज हो चुके हैं साथ ही साथ उन्होंने कई राज्यपालों मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति के समक्ष भी अपनी प्रस्तुतियां देकर सम्मानित हो चुके हैं। वर्तमान में वह रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज में संगीताचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
मनोज गुप्ता के अतिरिक्त शहर के और भी चार कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है जिनमें श्रीकांत वैश्य (लोक संगीत ),अनूप कुमार बनर्जी (तबला वादन), पंकज कुमार श्रीवास्तव (तबला वादन) एवं सुषमा शर्मा (रंगमंच) हैं द्य
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

