—- नयी दिशा के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में हुआ पौधरोपण।
कुशीनगर, 06 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र विभाग में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनुराग द्विवेदी ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने कहा कि संस्था द्वारा पौधरोपण संग जन्मोत्सव, वैवाहिक वर्षगाँठ एवं अन्य सामाजिक अवसरों पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से पौधरोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. जय शंकर पांडेय, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. पवनेश मणि, डॉ. अरविंद पांडेय, डॉ. शंभु प्रसाद, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. शिशिर पांडेय, डॉ. श्रीराम यादव, डॉ. नीतू श्रीवास्तव, डॉ. स्नेहलता सिंह, डॉ0 शुभ लक्ष्मी, डॉ. अरुणेश त्रिपाठी, डॉ. श्रीराम चौहान, डॉ. राघवेंद्र चौहान, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. गोपालजी पांडेय, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ0 भूपेंद्र सिंह, रामचंद्र जी, पलटू कुमार तथा रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

