मेरठ ,06 जून(आरएनएस)। तहसील सदर में मा0 विधायक मेरठ कैंट श्री अमित अग्रवाल व जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मा0 विधायक व जिलाधिकारी ने अधिकारियो को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया।
तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिष्चित कराई जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त षिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 53 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले, एसडीएम सदर दीपक माथुर, सीएमओ डा0 राम प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, आमजन तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

