मेरठ ,06 जून(आरएनएस)। जिला न्यायाधीश मेरठ श्री अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय ने बताया कि मा0 उच्च न्यायालय के परिपत्र के अनुपालन में जनपद न्यायालय मेरठ में अर्दली/पीयोन/ऑफिस पीयोन/फर्राश के 08 पद, चौकीदार/वाटरमैन/स्वीपर/माली/कूली भिश्ती एवं लिफ्टमैन के 04 पदो पर जनपद न्यायालय से सेवानिवृृत्त कर्मचारीगण की पुर्ननियुक्ति हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। आवेदन पत्र दिनांक 17 जून 2026 की सांय 05.00 बजे तक प्रशासनिक कार्यालय जिला न्यायाधीश मेरठ में प्राप्त किये जायेंगे। जो कर्मचारी दिनांक 30 जून 2026 तक सेवानिवृत्त हो रहे है वे भी पुनर्नियुक्ति हेतु आवेदन कर सकते है।
उन्होने बताया कि उपरोक्त पदो पर पुर्ननियुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारीगण का कार्यकाल, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नई नियुक्ति/पदोन्नति होने तक अथवा एक वर्ष के लिए जो भी न्यूनतम हो, तथा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक की अवधि के लिए की जायेगी। अन्य जनपद न्यायालय से सेवानिवृृत्त कर्मचारी अपने पिछले पांच वर्षों की चरित्र पंजिका की प्रविष्टि आवेदन पत्र के साथ संलग्न करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

