सुल्तानपुर ,06 जून(आरएनएस)। जिला खेल कार्यालय, सुल्तानपुर द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के जिला स्तरीय चयन ट्रायल में सुल्तानपुर खेल एवं शिक्षा परिषद की मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की।
अकादमी के दो खिलाडिय़ों असद खान एवं अंश विश्वकर्मा ने चयन ट्रायल में प्रतिभाग किया, जिसमें असद खान का मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयन किया गया। खिलाड़ी की इस उपलब्धि से अकादमी एवं खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। यह सफलता खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। चयन प्रक्रिया के दौरान सुल्तानपुर खेल एवं शिक्षा परिषद के महासचिव शुभम धुरिया, सुल्तानपुर बॉक्सिंग संघ के महासचिव विजय यादव तथा सीनियर कोच राहुल की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। सभी खेल अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के सहयोग से खिलाडिय़ों का सफलतापूर्वक चयन संपन्न हुआ। महासचिव शुभम धुरिया ने चयनित खिलाड़ी को बधाई देते हुए कहा कि परिषद भविष्य में भी खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। अकादमी परिवार ने चयनित खिलाड़ी असद खान को मंडलीय ट्रायल एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं तथा उम्मीद जताई है कि वह प्रदेश स्तर पर सुल्तानपुर का नाम रोशन करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

