फतेहपुर ,06 जून(आरएनएस)। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम सौंरा में विगत डेढ़ माह पूर्व जंगली जानवर के हमले से घायल 53 वर्षीय अधेड़ की उपचार के दौरान शुक्रवार की देर शाम घर पर ही मौत हो गई।
बताते चलें कि सौंरा गांव निवासी रोशन लाल का पुत्र दिनेश पर डेढ़ माह पूर्व खेत में काम करते समय जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे लेकर अस्पताल आए। जहां परिजन कुछ दिन इलाज कराने के बाद घर वापस ले गए। जहां जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए घर पर ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

