फतेहपुर,06 जून(आरएनएस)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवलान में शनिवार की सुबह शौचक्रिया के लिए गए 65 वर्षीय वृद्ध ने मानसिक तनाव के चलते पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार देवलान गांव निवासी छत्रपाल यादव का पुत्र रामखेलावन पिछले कई सालों से मानसिक तनाव में था। बताते हैं कि आज सुबह वह शौचक्रिया के बहाने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पहुंचा और नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई गोरेलाल ने बताया कि उसका भाई कई सालों से मानसिक तनाव में था। इससे पहले भी उसने जान देने का प्रयास किया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

